यूपी के पहलवानों ने ठोकी ताल,अर्मापुर में आयोजित हुआ ऐतिहासिक कुश्ती दंगल

0
173

कानपुर। ऐतिहासिक अर्मापुर के विश्वनाथ पहलवान अखाड़े में 72 वर्षों से कुश्ती का खेल आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए इलाके के हजारों लोग इकट्ठे हुए। इस वर्ष दंगल में उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक पहलवानों ने ताल ठोक कर अपना दमखम दिखाया। कुश्ती में दिनेश अलीगढ़, शीलू दिल्ली, महिला बलवीर कौर, नम्रता गोरखपुर, आकांक्षा कानपुर ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पराजित कर विजय हासिल की। पूर्व विधायक सतीश निगम, संयोजक उमा शंकर यादव, अध्यक्ष विनोद तिवारी, महामंत्री छविलाल यादव, संयुक्त मंत्री राजेश यादव रविन्द्र ‌यादव, दीपक, कप्तान, राम प्रताप कटियार, संजीव, शिव नाथ यादव आदि मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here