चालक संघ ने हर्षौल्लास से मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस

0
66

कानपुर। देश के 79वा स्वतंत्रता दिवस 2025 के शुभ अवसर पर उ0प्र0 नगरीय निकाय वाहन चालक/कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम प्रेस बिल्डिंग, मोतीझील के0डी0ए0 गेट के सामने प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी “ध्वजारोहण” के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम नाट्यरूपांतरण, झांकियों के माध्यम से देश भक्तिगीत एवं नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा गीत,नृत्य प्रस्तुत किए गए।
’कार्यक्रम का शुभारंभ’ध्वजारोहण’’ 10:35 बजे मुख्य अतिथि नवीन पंडित नेता पार्षद दल के साथ सरकारी कर्मचारी परिसंघ भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मुकेश सिंह भारतीय स्टेट बैंक मोतीझील शाखा प्रबंधक पुनीत चौधरी, एसएफ यूनियन के उपाध्यक्ष शकमल नारायण सिंह साहू राठौर महासभा के जिला अध्यक्ष स्वस्तिक कृष्णन साहू, राहुल सभरवाल स्मार्ट सिटी ने संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण कर झंडा फहराया।उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में नगर निगम विकास प्राधिकरण एवं जलकल विभाग के साथ-साथ उपस्थित जनता ने राष्ट्रीय गान के साथ भारत माता के नारे लगाए उसके उपरांत निर्धारित कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विधायक नीलिमा कटिहार के पहुंचने पर वर्षा रावत अर्चना साहू सीमा रावत खुशबू खनूजा प्रीति ने पटका व प्रभु श्री राम का चित्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए कढ़ी चावल वितरण का शुभारंभ कराया। संगठन द्वारा तैयार किए गए 200 बच्चों के गिफ्ट के वितरण किया गया। बिटिया आरिका सिंह व अनिष्का सिंह रावत बच्चा प्रखर ने पोयम प्रस्तुत किया। डॉ अमित सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी कृपानंद शुक्ला लेखा अधिकारी अखिलेश तिवारी जलकल विभाग मुख्यालय सहायक अभियंता रविकांत जी ने संगठन के प्रति निष्ठाभाव से कार्य करने वाले पदाधिकारी सदस्यों को पटका डालकर सम्मानित किया। किशोर आहूजा, संकल्प अरोड़ा, अजीत सिंह बग्गा के साथ श्री रहमान जी डिपो इंचार्ज द्वारा मंच के माध्यम से चिट्ठी आई है आई है के गीत से उपस्थित जनता का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक,अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सिंह, संयोजक लिपिक संवर्ग राजेन्द्र वाल्मीकि मनोज बाबू, सुरेश गोदियाल, बाबू, रमेश कुमार, मो0 शानू अहमद, दिलावर अली, कपिल निगम, सलीम बाबू, इरशाद खान, रूपेश तिवारी, श्री दीपक कुशवाहा, विक्की, विकास (भूरे), कुलदीप कुमार, लखनसिंह, प्रभात कुमार, राहुल, विजय, ब्रजेश सुमन, नवी कुमार, मो0 हफीज खान, खूब्याब आदि भारी संख्या में कर्मचारी एवं जनता उपस्थिति रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here