संवाददाता,घाटमपुर। क्षेत्र के पतारा में ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दो घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर किया गया है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र भदरस गांव निवासी 23 वर्षीय फैजान अपने साथी 22 वर्षीय साजिद के साथ बाइक से निजी काम से कानपुर जा रहे थे,पतारा कस्बा स्थित तिलसड़ा मोड के पास पहुंचते ही कानपुर की ओर से आ रही ऑटो अचानक मोड़ पर मुड़ रही थी, जिससे बाइक सवार ऑटो में जा घुसे, हादसे में ऑटो चालक कानपुर के बड़ा चौराहा निवासी कुलदीप सहित बाइक सवार फैजान और साजिद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो युवकों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जानकारी मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
देखे फोटो।





