रोड वेज बस के यात्री की, चलती बस के गेट से, सड़क में गिरने से मौत

0
109

संवाददाता,घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र गांव आनूपुर हमीरामऊ के बीच हाइवे पर हमीरपुर से कानपुर जा रही रोड वेज बस एक का यात्री गिर गया जिसकी इलाज के दौरान हमीरपुर जिलास्पताल में मौत हो गई।देव सिंह पुत्र दलजीत सिंह 36 निवासी गांव दपसौरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर रोडवेज बस की खिड़की के पास खड़े होने से अचानक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद बस में बैठी अन्य सवारियां भी घबरा गईं चालक बस रोक दी, परिचालक घायल को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन लगा ही रहे थे।इसी दौरान मौके से वहीं से बांदा निवासी गजेन्द्र सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए घायल को अपनी कार से पहुंचाया जिलास्पताल हमीरपुर जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक के भांजे रजनीश सिंह ने बताया कि उनके मामा देव सिंह मथुरा में दीवार पेंटिंग का का काम करते हैं,और मथुरा जाते समय ही रोड वेज बस से गिर गए जिससे इलाज दौरान देव सिंह की मौत हो गई! थाना सजेती इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है! तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here