दि गैंजेस क्लब में हाई बॉल द बार का भव्य शुभारंभ हुआ

0
96

कानपुर।आर्य नगर स्थित दि गैंजेस क्लब लिमिटेड के परिसर में बार का शुभारम्भ क्लब के चेयरमैन विजय कपूर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। वही मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर रहें। हाई बॉल द बार के शुभारम्भ के वक्त क्लब के सदस्य एवं उनके पारिवारीजन अधिक संख्या में उपस्थित थे। क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने उपस्थित जनों का स्वागत किया और जानकारी दी कि जैसे की हमने क्लब के सदस्यों से वादा किया था की हम क्लब को दिन प्रतिदिन नयी ऊचाइयों में लेकर जायेंगे उसी कड़ी में हम लोंगो ने आप लोंगो के लिए इस हाई बॉल द बार को खोला है वही क्लब के चेयरमैन मलिक विजय कपूर ने कहा कि क्लब में सबसे जरूरी चीज बार है और हमने क्लब के सदस्यों को सभी सुविधाओं युक्त भारत का टॉप बार बना के दिया है जिसमे सदस्य व्हिस्की और बियर का आनंद ले सकेंगे। वही कार्तिक कपूर ने बताया कि हमारा क्लब भी टॉप क्लबों में एक दो सालों में जाना जाएगा वही आए हुए क्लब के सभी सदस्यों एवं मीडिया कर्मियों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्लब के आन. जन. सेक्रेट्री नवीन मल्होत्रा,अरूण वाधवा,प्रीतम मल्होत्रा,संदीप सिंह,दिनेश आहूजा,कार्तिक कपूर,रमन कपूर सदस्य प्रबन्ध समिति के अतिरिक्त क्लब के जनरल मैनेजर मोहित अवस्थी सहित आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here