मकान की दीवार ढहने से मलवे में दब कर महिला की मौत,बेंदा गांव की घटना, तीन बच्चों के सिर से उठा, मां का साया

0
209

संवाददाता,घाटमपुर। बारिश थमने के बाद जर्जर व कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार की सुबह पति के साथ छप्पर हटाने के दौरान दीवार गिरने से मलवे में एक महिला दब गई। चींख पुकार के बीच किसी तरह महिला को मलवे से बाहर निकाल कर सीएचसी लाया गया। जहां से उसकी गम्भीर हालत देखते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत होने की खबर से घर पर मातम छा गया।
गांव बेंदा निवासी विजय कुमार खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं! विजय ने बताया कि घर पर पक्की दीवार पर ऊपर से छप्पर डाल रखा था। छत डलवाने के लिए मंगलवार सुबह वह छप्पर हटा रहे थे। तभी उनकी पत्नी सुधा 35 भी काम में सहयोग करने लगी। इसी दौरान मकान की पक्की दीवार ढह गई जिससे मौके पर खड़ी पत्नी मलबे में दब गईं।जिन्हें विजय ने गांव के लोगों की मदद से किसी तरह मलवे से बाहर निकालकर आनन-फानन इलाज के लिए में सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे, “जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुधा को इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सुधा की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला बहुत मृदु भाषी के साथ मिलनसार भी थी। जिसकी मौत से ग्रामीण भी दुःखी हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here