संवाददाता,घाटमपुर।तहसील में वन महोत्सव का धूमधाम के साथ मनाया गया यहां पर वन महोत्सव के तहत विधयाक और ब्लाक प्रमुख ने पेड़ लगाए पतारा ग्राम पंचायत सचिवालय मे ग्राम प्रधान और वीडियो ने मिलकर सौ पेड़ लगाए। घाटमपुर पुलिस ने भी थाने और चौकियों में भी पौधारोपण किया!
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में वन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वन महोत्सव के तहत बुधवार दोपहर पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने यहां पर वृहद वृक्षारोपण किया। उनके साथ पहुंचे साथियों ने भी पौधारोपण किया इस दौरान घाटमपुर विधयाक सरोज कुरील ने कहा कि पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी उनका रख-रखाव जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने लोगों से एक- एक के पेड़ लगाने को कहा। बोले- यदि हम सभी मिलकर एक वर्ष में एक पेड़ लगाए, तो पर्यावरण को साफ सुथरा किया जा सकता है।पतारा ब्लॉक में पतारा वीडियो शिव नरेश राजपूत ने बताया कि पतारा ब्लॉक में एक लाख चार हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विधायक, ब्लॉक प्रमुख और उनके द्वारा कुल- 65 पेड़ लगाए गए। उन्होंने कहा की पेड़ों की देखरेख के लिए प्रधानों और सचिवों को निर्देशित किया है। पतारा पंचायत सचिवालय और अंत्येष्ठी स्थल में ग्राम प्रधान रामभजन पाल और वीडियो शैलेन्द्र गोस्वामी के द्वारा पौधरोपण किया गया। पतारा ग्राम विकासधिआरी शैलेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पतारा ग्राम पंचायत में इस बार दो हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति पेड़ लगाना चाहता हो। वह पंचायत घर में नाम लिखवाकर लगाने के लिए पेड़ ले जा सकता है।इस दौरान यहां पर वीडियो शिव नरेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह, एडियो आईएसबी विक्रम शर्मा, रोजगार सेवक धर्मेंद्र पाल, प्रधान प्रतिनिधि शिव भजन पाल सहित ग्रामीण भी मौजूद रहें।
देखे फोटो।