आतंकी हमले में अमर शहीद सभी भाईयों की आत्मशांति हेतु निकाला गया कैंडल मार्च

0
48
Oplus_131072

सरसौल। भगवती मानव कल्याण संगठन के कानपुर कार्यकर्ताओं ने नरवल तहसील के अंतर्गत महाराजपुर कस्बा स्थित श्री टिकेश्वर मंदिर प्रांगण से महाराजपुर बाजार तक आतंकी हमले में शहीद कानपुर का बेटा शुभम द्विवेदी एवं समस्त सभी शहीद भाईयों के आत्मशांति हेतु कैंडल मार्च निकाला गया तथा साथ ही उन आतंकियों के खिलाफ संगठन कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए केन्द्र सरकार से आग्रह भी किया कि जल्द ही आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए ऐसा करने वाले को फांसी भी दिया जाए।
कार्यक्रम के पहुंचे संगठन जिला अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी जी ने बताया भगवती मानव की कल्याण संगठन एक आध्यात्मिक संगठन जिसकी मांग है हमारे देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, साथ ही पाकिस्तानियों को भविष्य में देश में कभी भी न आने दिया जाए। सरकार से हमारी यह भी गुजारिश है कि शहीद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए।
भगवती मानव कल्याण संगठन की प्रदेश महिला सचिव सोनी योग भारती द्वारा अत्यधिक संख्या में महिला शक्ति को लेकर पहुंची और उन्होंने कहा कि माता भगवती के चरणों में हम दुर्गा चालीसा पाठ करके सभी शहीद देश वासियों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक शुक्ल, युवा मोर्चा पदाधिकारी जिला अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर , महिला शाखा जिलाध्यक्ष सुधा गुप्ता, तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश तिवारी सक्रीय कार्यकर्ता सोनू सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता ज्ञान शंकर सोनी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here