डीएम ने किया बरनाव वृहद गौशाला का औचक निरीक्षण, गायों के पोषण में लापरवाही, सूखा चारा देख प्रधान को जारी नोटिस

0
120
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बरनाव, पतारा स्थित वृहद गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। मुख्य मार्ग से गौशाला तक जाने वाला रास्ता खराब मिला।गौशाला में पशुओं को हरे चारे की जगह सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। चारे में चूनी-चोकर की मात्रा भी बहुत ही कम थी। साथ ही सूखे चारे में पानी की कमी पाई गई।
डीएम ने इस लापरवाही पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को गौशाला की अन्य खामियों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं!ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं!जिलाधिकारी ने कहा कि मूक पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन से प्रति पशु प्रतिदिन 50 रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसके बावजूद पशुओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जो बहुत ही चिंता का विषय है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here