सरसौल,कानपुर।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद का दर्जा दिलाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे, व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात करेंगे। संसद में शहीद घोषित करने की मांग उठाएंगे। उन्होंने बुधवार को कानपुर के रूमा हाथीपुर गांव स्थित शुभम द्विवेदी के घर पर परिजनों को यह आश्वासन देते हुए कहा कि कार्रवाई के के लिए पूरे विपक्ष ने सरकार को समर्थन दिया है। संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की है। शुभम द्विवेदी 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों की गोली का शिकार बने 26 लोगों में शामिल थे।

राहुल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 24मिनट तक शुभम के परिजनों से बात की
भरोसा रखो बुधवार को रूमा में शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या को ढाढस बंधाते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
ने अपने दादी-पिता की याद दिलाते हुए कहा कि वह आतंकवाद का दर्द झेला चुके है
परिवार से पूछा, आपको मुझसे क्या मदद चाहिए? शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि शुभम इकलौता बेटा था। आतंकियों ने उसे पहली गोली मारी, बस बेटे को शहीद का दर्जा दिला दीजिए। आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर दीजिए




