सामुदायिक मिलन केंद्र में चल रहा अवैध मदरसाः एक सैकड़ा बच्चों को दी जा रही शिक्षा, DM ने दिए जांच के आदेश

0
126
Oplus_131072

संवाददाता, घाटमपुर।तहसील के पतारा ब्लॉक में एक अनोखा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत इटर्रा के सामुदायिक मिलन केंद्र में बिना अनुमति के कई सालों से मदरसा संचालित हो रहा है।मदरसे में करीब एक सैकड़ा बच्चे रोजाना शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां कार्यरत एक अध्यापक के अनुसार, बच्चों को उर्दू को छोड़कर अन्य सभी विषय पढ़ाए जा रहे हैं।


इस मामले में ग्रामीणों ने कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पतारा के खंड विकास अधिकारी यशवीर सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here