वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं ससम्मान उत्तीर्ण छात्रों का “अलंकरण समारोह” का किया गया आयोजन

0
39
Oplus_131072

कानपुर। वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सत्र 2024-25 जी.एन.के.विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज,कानपुर नगर में “वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं ससम्मान उत्तीर्ण छात्रों का अलंकरण समारोह” का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एस.के.सिंह पुलिस उपायुक्त पूर्वी,कमिश्ररेट कानपुर नगर के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। जिसमें मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य एम.डी. द्विवेदी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्या मंदिर के हर्ष वैभव गुप्ता,जियो गुप्ता, वैभव बाजपेयी,उज्ज्वल चौरसिया, वंशिका गुप्ता, सुभांक मिश्रा, उत्कर्ष अग्निहोत्री, आदित्य गुप्ता, वेदांश जायसवाल, अभय राज चौधरी आदि को ट्रॉफी देते हुए पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य अतिथि जी ने पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जिंदगी के सभी शिक्षा या सामाजिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने पर खुशी का माहौल पैदा होता है। सफलता को प्राप्त करने में विद्यालय एवं माता-पिता का अहम योगदान होता है। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि यदि जीवन में सफल होना है तो ऊँचे सपने लेकर आगे बढ़ना चाहिए तथा बड़ों का सम्मान भी करना चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक वरुण मेहरोत्रा के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। तत्पश्चात आंगतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए वरुण मेहरोत्रा ने ज्ञापित भी किया।
इस अवसर पर श्री गुरु नारायण खत्री विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज के प्रबंधक वरुण मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य एम.डी.द्विवेदी,अंगद सिंह आदि गणमान्य पदाधिकारी तथा समस्त आचार्य, आचार्या बहनें, कर्मचारी एवं अभिवावक उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here