घाटमपुर की मां कुष्मांडा की है बड़ी मान्यता,चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दर्शन को उमड़ी मां के भक्तों भारी भीड़

0
124
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर। क्षेत्र के तमाम देवी मंदिरों में नवरात्रि के दूसरे दिन माता के स्वरूप के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही भक्त हाथों में पूजा की थाली लिए भक्त जय माता दी का उद्घोष करते हुए मंदिर पहुंचकर माता के स्वरूप के दर्शन किए है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल देवी मंदिरों में रहा तैनात!
घाटमपुर के कुष्मांडा देवी मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है, यहां पर दूर-दराज से भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। बीच-बीच में पहुंचकर अधिकारी भी मंदिरों में सुरक्षा का जायजा लेते रहे नवरात्रि के दूसरे दिन देवी के दर्शन करने मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही कतार दिखती रही दर्शन करने पहुंचे लालू सैनी, योगेश मिश्रा, पूतू पाण्डेय,अमित, रिंकू शर्मा,अवनीश, गुड्डू आदि पंडित ने बताया कि मां की महिमा अपार है। सच्चे मन से मां कुष्मांडा देवी के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मान्यता है, कि मां कुष्मांडा के पिंडी से निकलने वाले नीर को लगाने से भक्तों के आंखों के मर्ज ठीक हो जाते हैं, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती है। मां कुष्मांडा के दर्शन को आसपास क्षेत्र के अलावा अन्य जनपदों से भक्तों की भीड़ जुटती है!
नवरात्रि के दूसरे दिन मां की पूजा करने के लिए भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान कर माता की चौकी स्थापित कर चौकी में गंगाजल का छिड़काव करें। चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर माता के सभी स्वरूपों को स्थापित कर मां की वंदना करते हुए व्रत का संकल्प लें। सफेद रंग का पुष्प अर्पित करें। इसके बाद अक्षत,सिंदूर मां को अर्पित करें। मां को गाय के घी से बने मिष्ठान का भोग लगाएं। घी का दीपक जलाकर मां की आरती कर अपनी मनोकामनाओं पूर्ण करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here