सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोप,नौकरी मिलने के बाद शादी से किया इंकार,छुटकारा के लिए सांप से डसवाया

0
28
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।रेउना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपित की सिपाही के पद पर नौकरी मिल गई तो उसने मुंह मोड़ लिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि छुटकारा पाने के लिए उसने उसे सांपों से कटवाया। उसका उपचार चल रहा है।

पीड़िता ने रेउना थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि सितंबर 2020 को वह शौच के बाद घर जा रही थी तो बाहर गांव रहने वाले रमेश पाल के लड़के अनुज ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया था। उसने शादी का झांसा देकर किसी से शिकायत करने से रोका था। साथ ही शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। अनुज ने सामाजिक दबाव पर नौ जनवरी 2023 को लिखित समझौता कर शादी का वादा किया था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो अनुज ने उसे छह नवंबर 2023 को शीतलपुर निवासी सूरज उर्फ गोलू के घर छोड़ पर दिया। गर्भपात कराकर दो दिन बाद दोनों उसे घर छोड़ आए। आरोप है कि अनुज ने उसे अपनी बहन बंदना के यहां रखकर भी दुष्कर्म किया। लेकिन, नौकरी लगने के बाद शादी से मना कर दिया। आरोप है कि इसी वर्ष नौ फरवरी को जब उसने शादी की बात कही तो आरोपित ने अपने घर बुलाकर दो सपेरे बुलाकर सांप से कटवाया और सुई भी चुभोई। मरा समझकर जब वह अपने कमरे में गया तो वह उसे बाहर से बंद करके गंभीर हालत में वह घर पहुंची। यहां से स्वजन के साथ रेउना थाना पहुंची। उसे घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। सुई चुभोने और सांप के काटने से उसके पैर में इंफेक्शन हो गया। जिससे वह चलने में असमर्थ है और उसका उपचार चल रहा है। थाना रेउना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनुज, सूरज, बंदना और दो अज्ञात सपेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here