19 को विकसित भारत संवाद कार्यक्रम “एज 2025” का किया जाएगा आयोजन

0
104
Oplus_131072

कानपुर। जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बुधवार को शहर में रहेंगे।

एज संस्था द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान 2047 से प्रेरित होकर विकसित भारत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा शामिल होंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि सांसद देवन्द्र सिंह भोले होंगे।
कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले उद्यमियों एवँ बुद्धजीवियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दिया है।
एज संस्था का विकसित भारत संवाद कार्यक्रम ‘एज 2025’ का बुधवार को आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दि लैंडमार्क टावर्स में दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इसमें कानपुर समेत आस-पास के जनपदों के उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में कानफिडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, प्रोउट सॉलिसिटर सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग कर रही है।
संस्था के धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में तकनीक, चिकित्सा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में स्टार्टअप करने वाले युवा उद्यमियों को भी बुलाया गया है। इन उद्यमियों द्वारा न सिर्फ शहर का नाम रोशन किया है, अपितु विदेशों में भी इनके उत्पाद की प्रशंसा की जा रही है।
अनूप जैन ने बताया कि समारोह में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन मंडल के अंकित अग्रवाल, दिनेश चंद्र राय, सुशील वाधवानी,नित्या चावला ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध,उद्योगपतियों, पेशेवरों और व्यापार जगत के लीडर्स का जमावड़ा होगा, जो भारत के आर्थिक विकास, उभरते व्यापारिक अवसरों और उद्योगों में विस्तार के मार्गों पर चर्चा करने के लिए समर्पित रहेंगे। लेफ्टिनेंट गवर्नर का मिनट टू मिनट प्रोग्राम। । वह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे एवं दोपहर दो बजे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह दोपहर 02:40 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। तत्पश्चात पुराना कानपुर निवासी अपनी चचेरी बहन के घर भी जाएंगे। वहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह सिविल लाइंस स्थित सुशील सदन स्थित नरेंद्रजीत सिंह के घर जाएंगे।
शाम चार बजे एलजी मनोज सिन्हा फिर होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे तथा शाम छह बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे। तत्पश्चात वह शाम छह बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here