यूनीसेक्स सैलून एवं अकैडमी का किया गया भव्य शुभारंभ

0
76
Oplus_131072

कानपुर। गोविंद नगर स्थित विनय मेकअप स्टूडियो एवं यूनीसेक्स सैलून व अकैडमी का भव्य शुभारंभ किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई की मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी उपस्थित हुई। मुख्य अतिथि टीवी एक्ट्रेस को रोली टीका लगाकर उनका भव्य स्वागत भी किया। उन्होंने मेकअप स्टूडियो का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया।स्टूडियो में सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजाइन एवं यहां पर आने वाले ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जमकर प्रशंसा भी किया।

ओनर विनय यदुवंशी को उनके इस नवीन मेकअप स्टूडियो की शुभकामनाएं देते हुए स्टूडियो के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर केक काटकर ओपनिंग सेलिब्रेट किया गया।
एक सवाल के जवाब में ओनर विनय यदुवंशी ने बताया कि हमारा यह नवीन मेकअप स्टूडियो गोविंद नगर स्थित के ब्लॉक, रीजेंसी हॉस्पिटल के नजदीक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ओपन किया गया है। हमारे यहां पर साफ सुथरे वातावरण का सुखद एहसास के साथ साथ अनुभवी स्टाफ की सुविधा उपलब्ध होगी। एवं ग्राहकों के लिए मेकअप स्किन ब्यूटी, हेयर एक्सटेंशंस, नेल एक्सटेंशन,आदि की सुविधाये दी जाएगी। साथ ही हमारे यहां अकादमी में मेकअप स्किन ब्यूटी,हेयर एक्सटेंशंस, नेल एक्सटेंशन आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आज उद्घाटन अवसर पर नए आने वाले ग्राहकों को 50% की विशेष छूट दी जाएगी। जो आगामी एक सप्ताह तक चलेगी। ब्राइडल मेकअप यहां विशेष पैकेज पर भी उपलब्ध होंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक वह कई सेलिब्रिटीज के साथ काम कर चुके हैं जिनमें लवली शर्मा, आकांक्षा शर्मा,अनारा गुप्ताआदि हैं। ब्यूटीशियन लाइन में काफी समय का मेरे पास विशेष अनुभव है। जिसको लेकर आज इस मेकअप स्टूडियो का शुभारंभ किया है, तथा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह एक बार हमारे इस नवीन प्रतिष्ठान में आकर सेवा का अवसर अवश्य प्रदान करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here