सरसौल।विकास खण्ड सरसौल के अंतर्गत फुफुवार रेलवे स्टेशन स्थित समाधी बाबा स्थल में विगत वर्षों की भाँति पुनः इस वर्ष भी 6 फरवरी से 12 फरवरी तक महायज्ञ व कथा समागम व यज्ञोपवीत संस्कार एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
समाधी बाबा स्थल के मुख्य महंत श्री 1008 स्वामी अकामा नन्द जी महाराज श्री कृष्ण परमधाम धर्माथ आश्रम हरिद्वार ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति समाधी बाबा में इस प्रकार का भव्य आयोजन किया जाता है किन्तु इस वर्ष प्रथम बार *सकल दुख भंजन महायज्ञ* अर्थात ” सम्पूर्ण दुख को हरण करने वाला” इस समस्त संसार के प्राणियों के सभी संकटों को दूर करते हुए उन्हें भक्तिमार्ग से ओत- प्रोत करना है, का भव्य आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में 10 एवं 11 फरवरी को सुदूर क्षेत्रों से आये बटुकों का विद्वान आचार्यों के द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार भी आयोजन किया जायेगा। श्री स्वामी जी ने बताया कि जिन भक्तों को अपने परिजनों आदि के यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं वह मन्दिर प्रांगण में आकर जानकारी प्राप्त करते हुए यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में संजय कृष्ण महराज, नित्यानंद महराज आदि के द्वारा प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है।
तत्पश्चात 12 फरवरी अंतिम दिवस को प्रांगण में विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आकर सभी भक्त प्रसाद को ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
ईश्वर सभी का कल्याण करें।
देखे वीडियो।




