संवाददाता,घाटमपुर।सजेती थाना क्षेत्र के कस्बा सजेती में सोमवार बीती रात चोरों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए गोलक से डेढ़ लाख रुपए नकदी सहित दो कम्प्यूटर बड़े दो प्रिंटर सेट बड़े 10 छोटी बैट्री, 6 बड़े बैटरा एक कैमरा मानीटर चोरी ले गए बैंक ग्राहक सेवा प्रभारी संजय पुत्र किशोरी लाल निवासी ने पुलिस से शिकायत की है!
बड़ी हैरत की यह है कि बड़ौदा उ.प्र.बैंक की नीचे वाली दुकान में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है जिस पर रात्रि में पुलिस की पिकेट भी रहती है बावजूद इसके चोरी होना पुलिस के लिए शर्मनाक बात है!
चोरी की घटना बगल में संचालित जिला सहकारी बैंक के सीसी टी वी कैमरे में एक अल्टो कार के साथ चोर भी कैद हैं चोरों द्वारा अल्टो कार में सामान लादा गया है! पुलिस मामले की जांच कर रही है!
देखे फोटो ।





