अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर, झांकियों के साथ निकाली आठ किलोमीटर लंबी पैदल शोभायात्रा

0
101
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।ब्लॉक के यमुना तटवर्ती गांव रामपुर के रामजानकी मंदिर से बिहारेश्वर धाम अज्योरी तक नाचते गाते पहुंचे! यात्रा में चल रहे भक्त डीजे की धुन पर थिरकते रहे ,यात्रा रामपुर स्थित मंदिर से चलकर कानपुर सागर हाइवे पर स्थित बिहारेश्वर महादेव मंदिर पर अज्योरी पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में जय श्री राम के गगनभेदी नारों की गूंज से माहौल राममय हो गया!

सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के यमुना तट पर स्थित राम जानकी मंदिर से बुधवार शाम बजरंग हिन्दू सेवा संगठन और बिहारेश्वर सेवा दल के नेतृत्व में प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यहां यात्रा में प्रभु श्री राम,माता सीता, अनुज लक्ष्मण के स्वरूप बने बच्चों को रथ में बैठाकर आगे पीछे डीजे की धुन पर युवाओं और भक्तों की टोली थिरकती हुई चल रही थी। यहां पर रामपुर गांव से शुरू होकर कानपुर सागर हाइवे के रास्ते सती अनुसुइया आश्रम होते हुए,आनूपुर मोड़ हमीरामऊ अज्योरी होते हुए पांडेय पेट्रोल पंप से वापस फिर विहारेश्वर मंदिर अज्योरी पहुंची। भक्तों के द्वारा गगनभेदी जयकारे लगाते हुए। यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में जय श्री राम के जयघोष करते हुए महिलाओं की टोली मंगलगीत गीत गाते हुए राममय की अलग की रंग बिखेर रही थी,यात्रा में शामिल भक्त राम में ही रमे रहे! सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात रहा।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here