रेउना में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

0
91
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।रेउना थाना क्षेत्र के दिवली गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 35000 रुपए की नगदी सहित लाखों कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए,सुबह परिजन जब जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने चोरी की सूचना को पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। हालांकि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। रेउना थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अलमारी व बक्सों से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने टूटे हुए तालों को अपने कब्जे में लिया है। मौके पर पहुंच डॉग स्क्वाड घर से दाहिनी तरफ लगभग 50 मीटर तक गया इसके बाद वह रोड तक पहुंचा इसके साथ ही वापस फिर लौट आया घर तक हालांकि पुलिस अनुमान लगा रही है कि कार में रोड से इसी गली के रास्ते घर आए होंगे इसके बाद चोरी की घटना करने के बाद इसी रास्ते से वापस लौटे हैं। पुलिस आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here