संवाददाता,घाटमपुर।जनपद फतेहपुर के जाफरगंज कस्बा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र शिवबीर सिंह ने सजेती पुलिस को दर्ज कराए मुकदमें में बताया कि बीते 13 दिसंबर को अपनी बहन के यहां से घर लौट रहे थे। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार चार नकाबपोश युवक बाइक से पीछे चलते रहे। जैसे ही वह सजेती थाना क्षेत्र के चंदापुर मोड़ के पास पहुंचे तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चैन व हाथ पहने दो सोने की अगूठी, रिअलमी एन्ड्राइड फोन, पर्स, कागजात समेत मोटर साइकिल अपाचे नीली रंग को लूटकर फरार हो गए युवक ने बताया कि उसने बाइक का नंबर देखने का प्रयास किया,लेकिन नंबर प्लेट सफेद रंग की होने के चलते वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। उसने सजेती थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। लेकिन पुलिस एक महीने तक जांच के नाम पर टरकाती रही। इसके बाद पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। सजेती थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।




