नवजात बच्चों को सर्दियों से बचाव हेतु सूर्य चलित पाँच ऑयल हीटर किया गया प्रदान

0
78
Oplus_131072

कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर ने सूर्य द्वारा चलित पांच ऑयल हिटर हैलेट हॉस्पिटल के मैटरनिटी विंग पी आई सी यू में नवजात बच्चों को भीषण ठंड से बचाव के लिए प्रदान किए गए।

प्रेसिडेंट ओमप्रकाश डालमिया ने बताया कि रोटरी क्लब कानपुर ने सूर्य का प्रत्येक सदस्य हमेशा इस तरीके के कार्यों के लिए सदैव तैयार रहता है और यह परंपरा अटूट रहती है, यहां पर आकर हम लोगों को एक नया एहसास हुआ कि नवजात बच्चों के लिए हमारे क्लब के द्वारा कुछ मदद की गई है।अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर यह दान देकर हम लोगों को बहुत अच्छा प्रतीत हो रहा है।
सचिव आर के सफर ने रोटरी क्लब कानपुर सूर्य के द्वारा क्लब के द्वारा किए जा रहे लोगों के हित के कार्यों को बताते हुए आश्वासन भी दिया कि भविष्य में भी सेवा के क्षेत्र में हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। जबकि दिए गए पांच ऑयल हिटर में दो हीटर रोटेरियन सुनील शर्मा द्वारा तथा दो हीटर रोटेरियन ओमप्रकाश अग्रवाल के द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर एचओडी डॉ आर्य,रोटेरियन मनोज गुप्ता, सुधीर गर्ग,प्रदीप खंडेलवाल, संजीव गुप्ता सहित कई डॉक्टर भी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here