कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान (रजि०) की कानपुर टीम द्वारा गोविंद नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हुए होम्योपैथिक, एलोपैथिक व आयुर्वेद दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें मुख्यतः शीशमहल होम्योपैथिक सेन्टर का विशेष योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद नवीन पंडित ने भाग लेते हुए उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ठंड बहुत ज्यादा हो रही है अपने को सुरक्षित रखने के लिए सभी को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा ने कहा कि हम सबको मिलकर स्वस्थ समुदाय का निर्माण करना है। जबकि मकर संक्रांति से पूर्व समाज को नि:शुल्क दवा वितरण करके बहुत खुशी महसूस हो रही है, अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम निश्चित ही सफलता की ऊंचाई पर पहुंचते हुए अपना और अपनों का ख्याल रखेंगे।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा),विनीत त्रिपाठी (एंकर), रंजीत सिंह, डॉ दर्शन सिंह, हरविंदर सिंह, कुंवरप्रीत सिंह, मानर्षप्रीत सिंह, पवन गुप्ता, इशप्रीत सिंह आदि सहित प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।




