घाटमपुर में सामूहिक विवाह समारोह में 118 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों से थामे एक दूसरे हाथ विधायक सरोज कुरील ने नव जोड़ों को आशीर्वाद के साथ दिए उपहार

0
33
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर। नगर के कैप्टर सुखवासी इंटर कालेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 118 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां पर 16 वर वधू नहीं पहुंचे,जिसके चलते उनका विवाह नहीं हो सका। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंटकर उनके उज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद से ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी है।
घाटमपुर एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि घाटमपुर ब्लाक, पतारा ब्लॉक, नगर पालिका के द्वारा शनिवार को 134 जोड़ो का विवाह कराना था, जिसके लिए घाटमपुर नगर स्थित कैप्टन सुखवासी जनता स्मारक इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे 118 जोड़ो ने शादी के रस्मे अदा की। नगरपालिका के 7 जोड़े, पतारा ब्लॉक के 67 में 56 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जोड़ो ने एक दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। उन्होंने यहां पर हर परिस्थितियों में साथ रहने की कसमें भी खाई। सामूहिक विवाह समारोह में विधायक सरोज कुरील और नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम,पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार में बिछिया, बर्तन, कपड़े, पायल, पर्स,कुकर, ट्राली बैग दिए गए है। विधायक सरोज कुरील ने नवविवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here