घाटमपुर में ट्रक के खूनी पहिए ने दो को कुचला मौत, आक्रोशित भीड़ ने हाइवे जामकर कर काटा हंगामा, पुलिस के समझाने बुझाने पर माने परिजन,दो घंटे हाइवे रहा जाम

0
104
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।थाना क्षेत्र भाँठ बंबी के पास तेज रफ्तार डंपर को ओवर टेक करते हुए ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने कानपुर सागर हाइवे जामकर हंगामा काटा पुलिस ने ग्रामीण व परिजनों को समझा बुझाकर बड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद खुलवाया जाम, रेउना थाना क्षेत्र के गांव कटरी निवासी 45 वर्षीय जगजीवन कुरील अपने भांजे धरमपुर निवासी जितेंद्र के शादी समारोह से अपने साथी धरमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रमेश के साथ बाइक से अपने गांव कटरी लौट रहा था। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के भाठ बंबी के पास सामने से डंपर को ओवरटेक करके आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दोनो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को घटना की सूचना देने के साथ दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाइवे पर पतारा पुलिस चौकी मोड़ पर और धरमपुर बंबा के बीच हाइवे जामकर काटा हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, परिजनो का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें शव देखने नहीं दिया। इसके चलते उन्होंने हाइवे जाम किया है। दो घंटे बाद परिजनों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया इस दौरान हाइवे मार्ग पर दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं दो घंटे जाम में फंसे लोगों जाम खुलने के बाद राहत की सांस ली! घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो।

मृतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here