नरवल। सरसौल विकासखंड अंतर्गत सुरजन सिंह इंटर कॉलेज महाराजपुर में, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर की जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के निर्देशन पर सरसौल विकासखंड से अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा द्वारा नशे और मादक द्रव्य के सेवन पर जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ0 विजय रत्ना सिंह तोमर के द्वारा कहा गया छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहकर, पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए और आम जनमानस को भी नशे से दूर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक रहना चाहिए, जिससे देश और समूचे राष्ट्र का उत्थान कर सकें वही सरसौल ग्राम पंचायत प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण सिंह तोमर के द्वारा बताया गया, टीवी , मोबाइल में नशे का जो प्रचार किया जाता है, उसको देखकर हमें नशा नहीं करना है, और समाज में नशे से होने वाली समस्याओं से लोगों को जागरूक करना है डॉ0 अनिल उमराव के द्वारा बताया गया कि मादक द्रव्य और पान मसाला, के सेवन करने से कैंसर का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है, प्रधानाध्यापक विनय प्रताप के द्वारा बताया गया कि, छात्र-छात्राओं को नशे के संबंध में पूरी जानकारी होनी चाहिए, और दुष्परिणामों को भी जानना चाहिए नशा करने से घरों में क्लेश हमेशा बना रहता है, छात्र-छात्राएं देश का भविष्य है इनको नशे से दूर रहना चाहिए, तथा माता-पिता को भी नशे से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, ब्लॉक प्रमुख डॉ0 विजय रत्ना सिंह तोमर, प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण तोमर, डॉ0 अनिल उमराव, प्रधानाध्यापक विनय प्रताप सिंह, शिवम गौर ,विराट प्रताप, भूपेंद्र सिंह, बृजमोहन यादव, रामगोपाल त्रिवेदी, राजन पांडे, अक्षय प्रताप सिंह, अमित सैनी, और विभिन्न युवा मंडल के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
देखे वीडियो ।