भिंड,मध्यप्रदेश।अटेर किला भारत के ऐतिहासिक किलों में से एक है। यह मध्य प्रदेश राज्य के भिण्ड जिले के विकासखण्ड अटेर में स्थित है।इसका निर्माण भदौरिया राजा बदन सिंह, महा सिंह और बखत सिंह ने 1664-1668 के बीच करवाया था।उनके नाम पर इस क्षेत्र को “बधवार” के नाम से जाना जाता है। यह चंबल के बीहड़ों में स्थित है।किले के मुख्य आकर्षण ‘खूनी दरवाजा’, ‘बदन सिंह का महल’, ‘हथियापुर’, ‘राजा का बंगला’, ‘रानी का बंगला’ और ‘बारह खंबा महल’ हैं।





