सावन के प्रथम सोमवार ‘बम- बम भोले’ की गूंज, नंदेश्वर मंदिर से लेकर महाकालेश्वर में उमड़ी भक्तो की अपार भीड़

0
160
Oplus_131072

कानपुर,सरसौल।विकासखंड स्थित सरसौल कस्बे के नंदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण माह के प्रथम दिवस सोमवार को शिव मंदिर बम-बम भोले की गूंज से गूंज उठा. महादेव शिव मंदिर में सुबह 4 बजे मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी भगवान नंदेश्वर शिव मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर गंगाजल के माध्यम से भक्तों के द्वारा सहस्त्रधारा छोड़ी गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया

नंदेश्वर शिव मंदिर से लेकर क्षेत्र अन्य सभी शिव मंदिरो में उमड़ी भक्तों की भीड़ इसके साथ ही, भगवान नंदेश्वर शिव मंदिर के शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए भंडारों का भी आयोजन किया. जगह-जगह स्टाल लगाकर भोग प्रसादी का वितरण किया गया
लंबे समय बाद सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है. सावन के आखरी महीने का समापन सोमवार को ही होगा. इसके कारण इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए मिलेंगे. मंदिर अध्यक्ष हरिपाल सिंह यादव ने बताया लंबे अर्से बाद ऐसा संयोग आया है कि सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से होकर सोमवार को ही समापन होगा. इसके चलते इस बार सावन के महीने में भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए पांच सोमवार मिलेंगे।

देखे वीडियो।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here