हरिशंकर शर्मा कानपुर। श्रीमद्भगवद्गीता जयन्ती आयोजन समिति, कानपुर प्रान्त के तत्वावधान में शनिवार को केशव नगर स्थित शक्ति दीप पैलेस में भारतीय नव वर्ष चेतना संगोष्ठी का आयोजन भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में किया गया। राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि 9 अप्रैल को भारतीय नव वर्ष के अवसर पर दक्षिण ज़िले की पांच स्थानों से शोभा यात्रा टोली दीप तिराहे पर एकत्र होकर जे. के. मन्दिर रवाना होगी।
संगोष्ठी का शुभारम्भ गीता श्लोक के वाचन से हुआ। समिति के मुख्य संरक्षक आर.एस.एस. प्रचारक एवं प्रान्त मुख्य मार्ग प्रमुख अमरनाथ जी ने श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों के रहस्य और महात्म्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चर्चा में तय हुआ कि इस बार भारतीय नव वर्ष आगामी 9 अप्रैल को है। इस उपलक्ष्य में पूरे महानगर से शोभायात्राएँ निकलेंगी। दक्षिण ज़िले में भी विभिन्न स्थानों से शोभयात्राएँ शुरू होकर दीप तिराहे पर एकत्रित होंगी और यहाँ से दक्षिण ज़िले की संयुक्त यात्रा जे. के. मन्दिर पहुँचेगी। समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्यगण श्री भूपेश अवस्थी, राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, अशोक तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, निखिलेश द्विवेदी ने कार्यक्रम को लेकर सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। इस अवसर पर श्री बृजेन्द्र तिवारी, राम प्रकाश पाण्डेय, श्याम बिहारी शर्मा, आशुतोष मिश्रा, शजयराम दुबे, सुरेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश गौतम, किशोर सचान, श्री श्यामू मिश्रा, एस. के. बनर्जी, आर के त्रिपाठी , सन्तोष त्रिपाठी व सचिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।