प्रवतर्न अधिकारी ने 9 स्कूली वाहनो को किया सीज 65 का किया चालान

0
64

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) कानपुर श्रीमती विदिशा सिह द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत सोमवार को प्रवर्तन टीमों द्वारा नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऐसे स्कूली वाहन जो स्कूल के मानकों को पूर्ण नहीं कर रहे थे व स्कूली वैन जो कि क्षमता से अधिक स्कूली बच्ची को बैठाकर ले जा रहे थे उनके विरुद्ध प्रवर्तन टीमों कार्यवाही करते हुए 07 स्कूली वाहनों को शहर के विभिन्न थानों में बंद किया एवं 65 वाहनों के चालान किये गये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम राजेश राजपूत द्वारा ने बताया कि नगर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य/ प्रबन्धकों को यह निर्देश दिया कि विद्यालयों में ऐसी समस्त स्कूली वाहन जिनके परमिट, फिटनेस, बीमा की वैधता समाप्त है एवं चालक के पास पांच वर्ष पुराना व्यवसायिक ड्राइविंग लाइसेंस न हो उससे किसी भी दशा में स्कूली वाहन संचालित न कराये अन्यथा कि स्थिति में उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्य र्व प्रबंधक की होगी। परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में ही जिन वाहनों की परमिट फिटनेस समाप्त है उनके वाहन स्वामियों को नोटिस प्रेषित किया जा चुका है एवं उसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा चुकी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here