संवाददाता हिमांशु मिश्रा नर्वल/कानपुर। शनिवार नर्वल तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा गढ़ी पाली स्थित उदय भारती इण्टर कॉलेज में 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देखे वीडियो।
जिसमें मुख्य अतिथि हेमराज सिंह गौर प्रदेशीय उपाध्यक्ष मा०शि०संघ,एस पी पाण्डेय पूर्व डिप्टी मेयर एवं गंगा सिंह पूर्व प्रवक्ता जी आई सी कानपुर आदि ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुऐ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र भी भेंट किया।
प्रदेशीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय को शिक्षण कार्य से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो वह आकर अपनी बात रखें अधिकारियों से मिलकर उसका त्वरित निस्तारण किया जायेगा क्योंकि अधिकारी का कार्य जनता की सेवा करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्व का सबसे छोटा इतिहासकार व यू पी एस सी कक्षा दस का छात्र मास्टर यशवर्धन सिंह सहित समस्त विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को भी अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं के द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया।
रंगारंग कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्र से आये कलाकारों ने शिव तांडव, राम दरबार बजरंगबली का विकराल स्वरूप एवं सिंदूरी हनुमान आदि की झांकिया भी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। तथा
विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया,प्रस्तुति पर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। मंच का संचालन सुरजन सिंह इ० का० महराजपुर प्रवक्ता
विराट सिंह राठौर ने किया।
टॉप्स
कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह,विनय प्रताप सिंह प्रबंधक सुरजन सिंह इण्टर कालेज महराजपुर ,अमित सिंह प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद इण्टर कालेज नर्वल,कुलदीप सिंह, रामगोपाल द्विवेदी,बीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य,रमेश कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष सरसौल भाजपा, संजय सिंह,व समस्त स्टाफ सहित प्रबुद्ध जन एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।




