श्री राम संकीर्तन यात्रा का हुआ आयोजन

0
52

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में केशव मधुवन सेवा समिति एवम ईश्वर प्रेम आश्रम ने संयुक्त *श्री राम संकीर्तन यात्रा* पूरे भाव व उत्साह के केशव नगर में निकली गई। जिसमे भरी संख्या में पुरुषो एवम महिलाओं ने हिस्सा लिया। संकीर्तन यात्रा की पूर्णता में ईश्वर प्रेम आश्रम मे हुई।
यात्रा में महिलाएं एवम पुरुष हाथ में श्री राम जी झण्डा एवम *श्री राम जय राम जय जय राम* लिखी हुई पट्टिकायें लेकर चल रहे थे। साथ ही भगवान राम के भजन,जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरे माहौल को राममय बना रहे थे। संकीर्तन में आमजन से भी तारीख २२ को घर में दीपक जलाने के साथ ही भगवान राम का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करने का अनुरोध किया गया। राम संकीर्तन यात्रा में प्रमुख रूप से राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, आर के त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा, राजेश्वरी दुबे, प्रेमलता सिंह, तुष्मुल मिश्रा, सीमा शुक्ला, विजय लक्ष्मी, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, नीलम सिंह, देवेश ओझा, बी के तिवारी, आर पी पाण्डेय, ओम प्रकाश गौतम, श्याम सुंदर मिश्रा, राजेश मिश्रा, अर्चना वर्मा, उपासना सिंह आदि रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here