हरिशंकर शर्मा
कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में सांय 04 बजे
श्रीराम लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आवश्यक तैयारियों की बैठक की गयी।
बैठक में महापौर ने निर्देशित किया की 22 जनवरी, 2024 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे वाल्मीकि उपवन, मोतीझील में सफाई योद्धाओं को परिवार सहित आमंत्रित किया जाये, एल0ई0डी0 पर सजीव प्रसारण दिखाये जाया जाये, सफाई योद्धाओं हेतु हवन कुंड तैयार किया जाये इसके साथ ही सफाई योद्धाओं, उनके परिवारों एवं आम जनमानस हेतु वाल्मीकी उपवन मोतीझील में भण्डारे का आयोजन किया जाये।
बैठक में महापौर के निर्देश के क्रम में मुख्य अभियन्ता मनीष अवस्थी ने अवगत कराया कि सभी प्रमुख मन्दिरों के आस-पास पहुॅच मार्गो को सुगम बनाये जाने हेतु मलवा हटवा दिया गया है एवं खराब सड़को को पैच वर्क कराया जा रहा है। परमट मन्दिर पर कई महीनों से कारीडोर का मलबा पड़ा था, उसे हटवाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अजय संख्वार ने बताया कि सभी मन्दिरों के आस-पास सफाई करा दी गयी है एवं विशेष मन्दिरों जहॉ श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा आने जहॉ भण्डारा इत्यादि होना है, हेतु विशेष तैनाती जा रही है। उद्यान अधीक्षक बी0 के0 सिंह, ने महापौर को अवगत कराया कि महानगर की 138 महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। वही आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक, जलकल ने अवगत कराया कि सभी प्रमुख मन्दिरों के आस-पास सीवर चोक, मेन होल के ढक्कन को दुरूस्त किया जा रहा है।
म0 महापौर ने अवगत कराया कि प्रतिनिधियों यथा- किराना, कपड़ा, दवा, लोहा, बर्तन,गल्ला, रूई, बारदाना, मार्बल, क्षेत्रीय व्यापार मण्डल यथा- हटिया, हालसी रोड, घुमनी बाजार, चौक, सीसामऊ, आर्यनगर, यशोदा नगर, बर्रा, बर्रा-8, लाल बंगला, स्वरूप नगर, कल्याणपुर, विकास नगर, विजय नगर, गोविन्द नगर, रतनलाल नगर, कर्रही, किदवई नगर, नौबस्ता, श्याम नगर, नवाबगंज एवं रेस्टोंरेट, शापिंग मॉल, हास्पिटल, बड़ी दुकान, स्कूल, कॉलेज के संचालकों, इत्यादि से चर्चा करना चाहती हूँ। चर्चा हेतु 20 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 03ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय के पीछे प्रमिला सभागार में निश्चित किया गया है। बैठक में प्रतिपाल सिंह, अपर नगर आयुक्त, मो0 अवेश, अपर नगर आयुक्त, सन्तोष यादव, संयुक्त नगर आयुक्त, डॉ0 अजय संख्वार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ0 अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मनोज पाल, जेड0एस0ओ0 सुशील कुमार गुप्ता, जेड0एस0ओ0 अशोक कुमार, प्रभारी जेड0एस0ओ0अरविन्द यादव, जेड0एस0ओ0-5, विजय शंकर शुक्ला, जेड0एस0ओ0-6 आर0के0 पाल, जोनल अभियन्ता, जोन-1/प्रभारी अधिकारी मार्ग प्रकाश दिवाकर भास्कर, जोनल अभियन्ता, जोन-2, अतुल पाण्डेय, जोनल अभियन्ता, जोन -3 आर0 के0 तिवारी, जोनल अभियन्ता, जोन-4, नानक चन्द्र, जोनल अभियन्ता, जोन-5, कमलेश पटेल, सहायक अभियन्ता, जोन-6 फरहत हुसैन, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-1, जगत पाल, अधिशाषी अभियन्ता,जोन-2, राजेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-3, रामेन्द्र पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4, पी0के0 सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-5, मो0 शमीम, जोनल अभियन्ता, जोन-6 इत्यादि उपस्थित रहे।




