22 जनवरी को महराजपुर विधान सभा मे भव्य समारोह

0
57

कानपुर ब्यूरो।उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने आज अपने विघान सभा क्षेत्र के पार्षदो, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओ की एक बैठक निज निवास पर आयोजित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि 22 जनवरी को पूरे विधान सभा के हर मंदिर को सजाने,पूजा-पाठ व दीप महोत्सव के रूप मे सजाया जाये, हरजिंदर नगर चौराहे पर भजन कीर्तन और अयोध्या से संजीव प्रसारण किया जायेगा। 10 एल ए डी स्कीन लगाई जायेगी। लाल बंगला मे दूध, पूडी सब्जी, खिचड़ी, छोला भठूरा आदि के स्टाल लगाये जायेगे। 22 जनवरी की शाम को दीपावली पर्व के रूप मे मनाया जायेगा।जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओ की डयूटी लगाई जायेगी। इसमे प्रमुख रूप से भारत गुजराल, लालू पाल,विजय, बलवीर सिंह, अनिल राय,अशोक मेम्बर, सुमित बघावन,सोनू बाबा आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here