11 गांवों में भ्रमण कर भीतरगांव पहुंची कलश यात्रा का हुआ समापन

0
70

संवाददाता घाटमपुर कानपुर।साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से भक्तो द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ अक्षत कलश यात्रा की शुरुआत की, अक्षत कलश में पीले चावल भरकर रखे गए थे। यात्रा के गांव पहुंचने पर लोगों ने अक्षत कलश की जगह जगह पर पूजा अर्चना की है। यहां पर माइक के जरिए लोगो को आगामी भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। लाउड स्पीकर से भक्ति गीत गूंजते रहे। कलश यात्रा कुढ़नी से होकर रातेपुर, हाजीपुर कदीम, बरईगढ, साढ, अमौर, गम्भीरपुर, गौरीककरा, बिरसिंहपुर, बारीगांव, बेहटा बुजुर्ग होते हुए भीतरगांव कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां पर अक्षत कलश का पूजा अर्चना करने के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यहां पर ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सैनी, राजेंद्र मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह, कमलेश पांडेय, अमित मिश्रा, कल्लू पांडेय, रामदत्त सहित भारी संख्या में श्रद्धालु हुए!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here