संवाददाता घाटमपुर कानपुर: तहसील क्षेत्र के लालपुर गांव में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महावीर परमार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महावीर परमार्थ सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति के द्वारा सबसे पहले क्षेत्र में रहने वाले गरीब और निराश्रितो की सूची बनाई जाती है, जिसके बाद उन्हें प्रतिवर्ष चिन्हित करके जरूरतमंदों को रजाई वितरण की जाती है। लालपुर गांव में समिति के द्वारा 51 गरीब और निराश्रित लोगों को रजाई वितरित की गई है। जिसमें दिव्यांग भी शामिल हैं। समितिघाटमपुर में दो जगह पर रजाई वितरण कार्यक्रम करती है, लालपुर और घाटमपुर में साल में एक बार गरीबों को रजाई दी जाती है। समिति का उद्देश्य है, कि सर्दी लगने से क्षेत्र में किसी गरीब की मौत न हो। इस दौरान यहां पर रजाई वितरण कार्यक्रम के साथ खिंचड़ी भोज का अयोजन किया गया। आए हुए लोगो ने खिचड़ी का प्रसाद आनंद लिया। कार्यक्रम में रज्जन सविता, डॉ राजेश कुमार, के लाल पतारा, डॉ महेश सविता, संजीव दिवाकर, सुनील शुक्ला, मयंक अवस्थी, ब्रजेश सविता, उमेश आर्य, राम जी तिवारी आदि मौजूद रहे।





