नव हिन्दुस्तान पत्रिका कानपुर ब्यूरो।गल्लामंडी नौबस्ता के अंतर्गत निहाल बाबा मंदिर स्थित किड्स वन्डरलैंड स्कूल में दूसरा वार्षिक उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ प्रराम्भ हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि आनंद शुक्ला विधायक,अभिजीत सिंह सांगा विधायक,डॉ.रोहित सक्सेना, वॉईस चेयरमैन-मिनिस्टर ऑफ स्टेट ऑफ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार),विजय कपूर चेयरमैन दादा नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट,अरुण पाठक (एम.एल.सी),देवेन्द्र कुमार मिश्रा (गुरु जी),अभिषेक पांडेय(ए.सी.पी) मंत्र मुग्ध हो गए। वही आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
स्कूल के प्रबंधक शशिकांत मिश्रा ने कहा कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वही प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में सुधार हो रहा है। बच्चे जब किसी वस्तु को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आरती सिंह ने बताया कि स्कूल के बच्चो ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां प्रस्तुति कर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया है प्रस्तुति क्रमशः शिव तांडव,हॉरर,ताइक्वांडो,सात राज्यों के डांस,पर्यवरण व कई स्पेशल परफॉर्मेंस प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर सेकेट्री प्रांजुल मिश्रा,लक्ष्मी तिवारी,कंचन पांडेय,श्रेया दीक्षित,खुशी अवस्थी,पूजा शर्मा,प्रीति सिंह,ज्योति वर्मा,पूजा वर्मा,कल्पना सविता,पल्लवी दीक्षित,वंदना तिवारी,अंशिता,वर्षा,अवंतिका,आकाश तिवारी सहित अभिवावक भी मौजूद रहे।




