कानपुर ब्यूरो।शीत लहर चालू होते ही अलिग टेनरी फाउंडेशन की ओर से 750 जरूरतमंदों को कंबल और रजाई का वितरण किया गया। जिसमें मुख्यआतिथि विधानसभा अध्यक्ष रहें।जाजमऊ स्थित अलिग टेनरी में रविवार को संचालक डॉ. सोहेब अहसन ने कड़क ठंड में सैकड़ों जरूरतमंदों को रजाई कंबल वितरण किया। उन्होने बताया ये कार्यक्रम 31 दिसंबर को भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जो भी जरूरतमंद छूटेगा वह अगले कार्यक्रम रजाई कंबल ले सकेगा। सोहेब ने बताया कि वे कई वर्षों से अपनी रोटी का संचालन कर रहें । जिसमें रोजाना 5 रूपये में 350 लोगो को खाना खिलाते है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने हाथों से कंबल रजाई का वितरण किया। कार्यक्रम में सतीश महाना ने कहा कि मेरी क्षेत्र की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है। जब मैं 1990 में व्यापार करता था। जबसे मुझे डॉ. अहसन से मुझे लगाव है। महाना ने कहा जिसके सिर पर ऊपर वाले का आशीर्वाद हो वहीं सबकी मदद कर सकता है। जरूरतमंदों की मदद करना ही इंसानियत है। मैं 1995 में राजनीति में जब से मै डॉ. सोहेब अहसन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। इस कार्यक्रम में फहद अहसन, जैद अहसन, साद अहसन, जेपी शर्मा , अनवार हुसैन, अनिल राय,सुरेन्द्र अवस्थी,लालू पाल आदि लोग मौजूद रहें । संचालन मेजर जफर ने किया।






