संवाददाता जितेंद्र वर्मा कानपुर नगर।अखिल भारतीय मठ मंदिर समिति व श्री मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान मे आज सिविल लाइन मे एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। सिद्ध नाथ मंदिर के महामण्डलेश्वर बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने कहा कि इस साल 21हजार निमंत्रण पत्र परिवार को आमंत्रित किया जा रहा है। 11,00 लीटर दूध सवा कुंतल दही,शहद अर्पित किया जायेगा। 1100 सौ मीटर चुनरी साडी अर्पित की जायेगी। 51 आचार्यो मां गंगा का पूजन व अनुष्ठान करायेगे,शाम को भजन संघ्या व भव्य गंगा आरती की जायेगी। आये महराज के भक्तो ने सांसद बनने के लिए इस महोत्सव को विशाल रूप देने का निर्णय लिया है। इस पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से विजय चौरसिया, संजय त्रिवेदी, श्री ओम द्विवेदी सत्येन्द्र शुक्ला, के के शुक्ला मौजूद रहे।




