दीपों की रोशनी में झिलमिलाया गीता का ज्ञान

0
143

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। साकेत नगर का रामलीला पार्क शुक्रवार को शाम 6:00 बजे सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मौका था गीता जयंती की पूर्व संध्या पर दीप यज्ञ का। इस आयोजन में शामिल सैकड़ों लोगों ने जब एक साथ गीता का पाठ किया तो दीपों की रोशनी के संग मानो गीता का ज्ञान भी झिलमिला उठा। इसके साथ ही गीता जयंती के उपलक्ष्य में मानव श्रंखला बनाई गई।
गीता जयंती आयोजन समिति कानपुर बुंदेलखंड प्रांत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया, साथ ही शनिवार को गीता जयंती वाले दिन जगह जगह मानव श्रृंखला बनाकर गीता के प्रचार प्रसार की तैयारी पर भी चर्चा की। पार्क के मंदिर में हुए इस आयोजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा गया। घंटा घड़ियाल झांज मंजीरों की ध्वनि से पूरा इलाका गूंज उठा।


आयोजन में श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति के संरक्षक भूपेश अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, निखिलेश दुबे, प्रकाश शुक्ला, निर्मल शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, आलोक ठाकुर, अमरनाथ, अशोक तिवारी, संजय बाजपेई, संत शरण दुबे,आशु त्रिवेदी, अखिलेश मिश्रा, विजय शुक्ला, आलोक तिवारी, अभिषेक अवस्थी, हिमांशु मिश्रा, सिमरन कौर, दीपक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here