गीता स्वाध्याय संकल्प समारोह कानपुर श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति

0
124

हरिशंकर शर्मा कानपुर। प्रांत के आह्वान पर रविवार को केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा केशव मधुवन वाटिका में गीता स्वाध्याय संकल्प समारोह आयोजित किया गया है।समिति के संरक्षक राजेन्द्र अवस्थी ने उपस्थित सभी देवियों एवम सज्जनों को नित्य गीता स्वाध्याय के लिए प्रेरित करने के साथ सकल्प दिलाया। श्री अवस्थी ने बताया गीता भगवान श्रीकृष्ण की अमृत वाणी है जिसमे जीवन जीने की कला के साथ जीवन की सभी समस्याओं, संकाओं का समाधान है।गीता स्वाध्याय से व्यक्ति चरित्रवान, कर्मशील एवम संस्कारित होता है।संकल्प समारोह में प्रमुखरूप से जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित,प्रदीप त्रिपाठी,किशोर , डॉक्टर प्रभात तिवारी,डॉक्टर सी बी गौड़, बी के तिवारी, कप्तान सिंह, ओम प्रकाश गौतम, श्याम सुन्दर मिश्रा, राजेश मिश्रा, रवि गुप्ता, शंकर लाल परशुरमपुरिया, सीमा शुक्ला, डॉक्टर वंदना तिवारी, आदि प्रमुखरू से उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here