यात्रीकर अधिकारी ने यातायात विभाग के साथ लोगो को किया जागरूक बिना हेलमेट वालो चालको को यात्रीकर अधिकारी ने हेलमेट पहनने की बताई अनिवार्यता

0
184

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे 15.दिसम्बर से 31.2023 सडक सुरक्षा पखवाडे के दूसरे दिन आटीओ प्रवर्तन विभाग कानपुर एवम यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में कल्याणपुर, नारामऊ, आईआईटी के पास दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा बालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु पर्चा देकर जागरुक किया गया। साथ ही साथ दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट चलते पाये जाने पर यात्री कर अधिकारी डी.के. सिंह व यातायात निरीक्षक द्वारा बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को हेलमेट पहनाया गया तथा सुरक्षा के बारे में जागरुक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार सिंह यात्री कर अधिकारी द्वारा जागरुक किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के प्रचार वाहन द्वारा विभिन्न चौराहों पर एल.ई.डी. के माध्यम से चालकों एवं यात्रियों को जागरुक किया गया। जागरूकता के दौरान लगभग 456 लोगों को पत्रक देकर सड़क सुरक्षा के बारे में दुर्घटना से बचाव हेतु सुझाव दिये गये।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here