गीता ग्रन्थ महान है भारत की पहचान है

0
105

विशेष संवाददाता दिलीप कुमार मिश्रा

कानपुर नगर।श्रीमद्भागवत जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान मे 23 दिसम्बर को विशाल गीता संदेश मानव श्रंखला के सन्दर्भ मे आज गीता महोत्सव सप्ताह को जिसमे मुख्य रूप से अमरनाथ व मोरमुकूट अपने ओजस्वी संदेश के साथ बैठक की अध्यक्षता रवि तिवारी, मुख्य वक्ता दिलीप राजपूत व सीता वर्मा ने अपने विचार रखे। मुख्य रूप से संतोष मिश्रा, मनीष दीक्षित, श्रवन कुमार, रजत, भगवानदीन, विनय प्रकाश मिश्रा, अशोक कुमार, विनोद मिश्रा, बलराम सिह आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे। गीता गन्थ महान है भारत की पहचान है, घर घर गीता पढेगे आदि श्लोक के साथ गीता संदेश दिया। श्रीमद्भागवत गीता जयंती सप्ताह मनाने का आवाहन किया गीता स्वाध्याय के साथ युवा विद्यार्थी वर्ग विद्यालयों में सामूहिक गीता पाठ गीता संदेश मानव श्रृंखला के साथ सब परिवार गीता पाठ मंदिर व मठों में गीता पाठ व अपने नगर गांव व निवास पर सामूहिक रूप से दीप यज्ञ दीपोत्सव मनाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। 23 दिसम्बर को मानव श्रखला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक बलराम सिह ने कहा कि गीता ग्रन्थ महान है, हम सबको अपने अपने घरो मे गीता जरूर पढनी चाहिए। 23 दिसम्बर को एतिहासिक मानव श्रंखला बनाकर विश्व मे अपनी पहचान बनायेगे। इसमे प्रमुख रूप से के के शुक्ला, सुमित तिवारी,राजन बाजपेई, अशोक महेश्वरी, दिलीप राजपूत, यशोदा पाण्डेय, राम शंकर आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here