जिलाधिकारी ने नरवल तहसील में लगाया सम्पूर्ण समाधान दिवस का कैम्प 12 ग्रामीण की समस्याओ को संज्ञान में लेकर मौके पर अधिकारियों को भेजा

0
71

नर्वल/कानपुर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख की अध्यक्षता में तहसील नरवल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई और तत्काल ही मातहतो को निर्देशित कर समस्या का समाधान करवाया। इस समाधान दिवस पर 12 लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया।समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी मातहत अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की प्राथमिकता है, जिसके आधार पर प्राप्त समस्त प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 12 प्रकरणों की तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को जांच सौंप वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु समाधान दिवस के पश्चात मौके पर भेजा गया। समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील नरवल के पास स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए उपस्थित  संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश भी दिए। उप जिलाधिकारी नर्वल एवं खण्ड विकास अधिकारी सरसौल को निर्देशित किया गया कि तालाब के बगल में स्थित सब्जी बाजार से कूड़ा तालाब में ना फेका जाए तथा खण्ड विकास अधिकारी सरसौल द्वारा इस कूड़े का निस्तारण आर0आर0सी0  सेन्टर से माध्यम से कराए।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी नरवल रिषभ वर्मा,तहसीलदार  सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सरकार की मंशा के अनुरूप जनमानस की समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here