यात्रीकर अधिकारी ने पर्चा देकर लोगो को किया जागरूक बिना हेलमेट वालो चालको को यात्रीकर अधिकारी पहनाया हेलमेट

0
75

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे 15.दिसम्बर से 31.2023 सडक सुरक्षा पखवाडे के दूसरे दिन आटीओ प्रवर्तन विभाग कानपुर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में विजय नगर फजलगंज, डबल पुलिया के पास दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा बालकों एवं यात्रियों को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु पर्चा देकर जागरुक किया गया। साथ ही साथ दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट चलते पाये जाने पर यात्री कर अधिकारी आर.के. निगम द्वारा हेलमेट भी पहनाया गया तथा सुरक्षा के बारे में जागरुक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार निगम यात्री कर अधिकारी एवं दिनेश कुमार सिंह यात्रीकर अधिकारी द्वारा जागरुकत किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के प्रचार वाहन द्वारा विभिन्न चौराहों पर एल.ई.डी. के माध्यम से चालकों एवं यात्रियों को जागरुक किया गया। जागरूकता के दौरान लगभग 456 लोगों को पत्रक देकर सड़क सुरक्षा के बारे में दुर्घटना से बचाव हेतु सुझाव दिये गये।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here