प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के शारीरिक व मानसिक शरीर का होता है विकास: डॉ विजय रत्ना

0
179

संवाददाता हिमान्शु मिश्रा नर्वल/कानपुर।सरसौल कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उषा पापुलर शिक्षा संस्थान एवं स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज में बच्चों के मध्य हुई कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरसौल ब्लाक प्रमुख डॉ विजय रत्ना सिंह तोमर ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उषा पापुलर शिक्षा संस्थान बौसर एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें उषा पापुलर शिक्षा संस्थान की टीम विजेता रही। ऊषा पापुलर के छात्रों ने अपना और अपने विद्यालय का मान बढ़ाया। सरसौल ब्लाक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर के द्वारा विजयी टीम को मैडल प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया। ऊषा पापुलर के छात्रों का हौसला देख कर ब्लाक प्रमुख ने बच्चों और विद्यालय के प्रधानाचार्य वी पी विद्यार्थी की बहुत सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद भी दिया।

ब्लाक प्रमुख ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए सदैव प्रगति के मार्ग में चलने के लिए सहयोग देने का वादा भी किया। साथ ही साथ उनका हौसला देखकर छात्रों के द्वारा विद्यालय मैनेजमेंट से आकर मिलने की बात कही। कार्यक्रम में सम्मलित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित गुप्ता,सतीश चंद्र कुशवाहा प्रधानाचार्य,उमेश चन्द्र कुशवाहा प्रबंधक,रामशंकर तिवारी नेहरू युवा केन्द्र,अखिलेश अवस्थी,कपिल (प्रांजुल),विनीत,राकेश कुशवाहा, आयुष कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विजेताओं के नाम क्रमशः
सुधीर,आशीष,दिव्यांशू,कृष्णा,प्रखर,अमन,दीपक,परिक्षित सिंह,अक्षय प्रताप सिंह,अनुज सैनी, राजेश


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here