नीरज बहल
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘तरंग’ का आगाज़ बुधवार को किया गया। “तरंग” कार्यक्रम का शुभारंभ कमिशनर कानपुर मंडल अमित गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर प्रीति गुप्ता के साथ प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला, डॉक्टर चयनिका काला, डा आर के सिंह, एसआईसी, तरंग की कोर कमिटी के इंचार्ज डॉक्टर जी डी यादव , सह इंचार्ज डॉक्टर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष एनाटोमी तथा कोआर्डिनेटर डॉक्टर शालिनी मोहन विभागाध्यक्ष नेत्र, डॉक्टर सुमनलता वर्मा , डा एस के बर्मन तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कमिश्नर कानपुर मंडल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह द्वारा अपना आभार व्यक्त किया गया साथ में प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने स्वागत कर उपस्थित लोगो को सम्बांेधित किया। इस अवसर पर कमिशनर कानपुर मंडल ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा की पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना पाते हैं । इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टर संजय काला, डॉक्टर जी डी यादव एवं डॉक्टर आर के सिंह एस ई सी को मोमेंट भी प्रदान किया । विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के नृत्य छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसमें मुख्य रूप से मणिपुर, बिहार, गुजरात, राजस्थान के नृत्य शामिल रहे तथा साथ में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र जैसी बाँसुरी , गिटार इत्यादि पर भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया।






