विशेष संवाददाता कानपुर नगर।
माँ गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आज कृष्णा वाटिका में बैठक आयोजित की गई।बालयोगी अरूण चैतन्य पुरी महराज ने बताया कि इस वर्ष 47वां विशाल माँ गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग इक्कीस हजार निमंत्रण पत्र वितरण कर परिवारों को आयोजन में आमंत्रित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में माँ गंगा को दूध,दही,शहद एवं ग्यारह सौ मीटर चुनरी साड़ी भी अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात 51 प्रबुद्ध आचार्यो के द्वारा माँ गंगा का पूजन व अनुष्ठान भी करायेगे तथा सायंकाल में भजन संघ्या व माँ गंगा आरती का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।
चैतन्य पुरी महराज के भक्तों ने आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के लिए इस महोत्सव को अत्यधिक विशाल रूप देने का निर्णय भी लिया है। महराज के भक्तों ने भाजपा पार्टी से लोकसभा सासंद बनने के लिए सभी मतदाताओं एवं समाज सेवियों को एक मंच में आने का भी आव्हान किया है।
सिद्धनाथ मंदिर के महामण्डलेश्वर अरूण चैतन्य पुरी महराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकसभा सांसद बनने के पश्चात कानपुर की एक एतिहासिक छवि पूरे देश में नजर आयेगी, वह राज नेता बनकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगे। इस गोष्ठी का संचालन पवन तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम की अघ्यक्षता अशोक भाटिया ने किया।
इसमें प्रमुख रूप से संजय त्रिवेदी,मनीष मिश्रा,विजय चौरसिया,प्रशांत त्रिपाठी,गोविंद कृष्ण शुक्ला,विनोद गुप्ता,किरन पाण्डेय,पुष्पा जायसवाल,लक्ष्मी पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।




