दिलीप कुमार मिश्रा विशेष संवाददाता
कानपुर।गीता जयंती पर 23 दिसंबर 2023 शनिवार 11:00 बजे से संपूर्ण कानपुर प्रांत में बनने वाली विशाल ऐतिहासिक मानव श्रृंखला की तैयारी के सिलसिले में आज हरजिंदर नगर द्वितीय में समाजसेवी, क्षेत्रीय सभा, कानपुर नगर देहात के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हरजिंदर नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बलराम सिंह के निवास पर एक बैठक करके सबसे मिलकर के इस धर्म के महत्वपूर्ण कार्य में संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी का कार्य सौपते हुये, लाल बंगला,रामादेवी, जाजमऊ, केडीए कालोनी, तिवारीपुर इलाके मे जागरूकता अभियान की चलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संघ के घुमंतू जन जाति कानपुर विभाग प्रमुख मोर मुकुट जी संघ के प्रचारक तथा प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख अमरनाथ , पियूष सिह, जितेंद्र वर्मा, दिलीप कुमार मिश्रा,कमल सिंह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल, सनी जायसवाल आदि लोग भी उपस्थित थे।
गीता जयंती गांव-गांव व संपूर्ण समाज द्वारा मनाई जाए । इसके लियेअपने वीडियो संदेश के माध्यम से बलराम सिंह ने अपने संपर्क तथा देश के सभी बंधुओ को इस पवित्र कार्य से जोड़ने का संकल्प भी ग्रहण किया। इस एतिहासिक मानव श्रंखला को बनाने के लिए विघालय मे जाकर सम्पर्क करके एक वल्र्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश रहेगी।




