हिमांशु कुमार मिश्रा
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा स्थित, करबिगवा ओवर ब्रिज का का उद्घाटन अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले जी द्वारा, एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी के द्वारा होना था, लेकिन सांसद जी द्वारा इस कार्यक्रम में दूरी बनाई गई विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी के द्वारा नवनिर्मित ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया और जनता को समर्पित किया गया, क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में ओवर ब्रिज को पाकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी, इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष जी के द्वारा सरसौल स्थित रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज की समीक्षा की गई तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया, रेलवे अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल का कार्य पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया गया रेलवे अधिकारियों द्वारा जनवरी तक पुल बनकर तैयार होने की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोग के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





